
👁 47 views Views
दो सगे भाई सहित चार वारंटी पकड़े
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वारन्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने 04 वारन्टियो को गिरफ्तार कर लिया जो तारीख पर अदालत में हाजिर नही हो रहे थे।वारंटी हापुड के आदर्श नगर कालोनी का राहुल तथा दादरी का राहुल उर्फ कलवा और राजीव विहार कालोनी के दो सगे भाई धर्मेंद्र व राजीव है।
पुलिस ने बताया कि वारंटी तारीख पर अदालत में हाजिर नही हो रहे थे जिस वजह से वारंट जारी हुआ।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020




























