
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शुगर मिल को जोड़ने वाले चार मार्गों का नवनिर्माण कराया जाएगा। घर में 8.4 किलोमीटर लंबे इन मार्ग का 6.29 करोड रुपए से निर्माण होगा।
लोक निर्माण विभाग गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में 1.90 किलोमीटर लंबे गढ़ वेयरहाउस से कुदैनी वाया रामपुर नियामतपुर मार्ग का 1.42 करोड़, 2 किलोमीटर लंबे हैदरपुर रजवाहे के पास से खलासी के पुल तक 1.5 करोड़, 2 किलोमीटर लंबे हिरणपुरा प्राथमिक विद्यालय के चौराहे से पोपाई नेशनल हाईवे तक 1.5 करोड़, 2.50 किलोमीटर लंबे कुराना से पोटा कबूलपुर मार्ग का 1.87 करोड़ से नवनिर्माण कराया जाएगा।























