
धान लेकर घर लौट रहे किसान पर चार लोगों ने किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव डोमा टीकरी में धान लेकर घर लौट रहे किसान पर चार लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित किसान के साथ मार पिटाई भी की और गाली-गलौज किया। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डोमा टिकरी के रहने वाले सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8:00 बजे वह अपने खेत से धान लेकर बुलेरो गाड़ी से घर लौट रहा था। रास्ते में स्कूल के पास चार लोग खड़े थे। जब पीड़ित ने उनसे हटने की बात कही तो चारों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लोग एकत्र हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राधेश्याम ज्वेलर्स एंड संस लेकर आए हैं लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन: 8954000066




























