हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आयुक्त, मेरठ मण्डल, मेरठ/अध्यक्ष, हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में साभागार, कार्यालय आयुक्त, मेरठ मण्डल, मेरठ में प्राधिकरण की 69वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गयीं। बैठक में प्रेरणा शर्मा, जिलाधिकारी, हापुड़, डॉ० नितिन गौड़, उपाध्यक्ष, हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण; अतुल कुमार सिंह, अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन, मेरठ मण्डल; महेश अग्रवाल, बोर्ड सदस्य; मुनेश त्यागी, बोर्ड सदस्य; अशोक पाल, बोर्ड सदस्य: पुष्पा देवी, अध्यक्ष, नगर पालिका परिक्द, हापुड; विभु बंसल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, पिलखुवा; एस. सी. गौड़, मुख्य समन्वयक नियोजक, एन.सी.आर. सेल, गाजियाबाद; अधिशासी अभियंता, बुलन्दशहर वृत्त, लोक निर्माण विभाग, हापुड़; अधीक्षण अभियंता, ३० प्र० जल नियम, गाजियाबाद, प्राधिकरण के सचिव श्री प्रदीप कुमार सिंह, वित्त नियंत्रक अशोक कुमार बाजपेयी व नगर नियोजक राजीव रतन शाह उपस्थित रहे। अध्यक्ष महोदया के द्वारा समस्त मा० बोर्ड सदस्यों के साथ परिचय के उपरान्त बोर्ड बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।
बैठक में निम्न प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किये गये-
01 भारत सरकार की अमृत योजना के अन्तर्गत जी०आई०एस० बेस्ड हापुड़ महायोजना-2031 (प्रारूप) के सम्बन्ध में।
02 शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्राधिकरण की आनन्द विहार आवासीय योजना के तलपट मानचित्र में कम्यूनिटी फैसेलिटी हेतु नियोजित भूखण्ड क्षेत्रफल 17409 वर्ग मीटर पर प्राधिकरण द्वारा कन्वेंशन सेन्टर के निर्माण कराये जाने की अनुमति के साथ-साथ उक्त के डिजाईन के लिए दक्ष आर्किटेक्ट / कन्सल्टेंट फर्मों से प्रस्ताव प्राप्त किये जाने हेतु आर०एफ०पी० आमंत्रित किये जाने की अनुमति के सम्बन्ध में।
03 उ० प्र० इनर्जी कर्जेवेशन बिल्डिंग कोड (यूपीईसीबीसी) की अधिसूचना को प्राधिकरणों द्वारा भवन संहिता (बिल्डिंग बाईलाज) में अंगीकृत करने के सम्बन्ध में।
04 भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2008 ( यथा संशोधित) में संशोधन सम्बन्धी प्रस्ताव को अंगीकार किये जाने के सम्बन्ध में।
05 आनन्द विहार आवासीय योजना में निर्मित सामुदायिक केन्द्र को किराये पर संचालित किये जाने के संबंध में।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























