👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जनपद हापुड़ में गुरुवार को कोरोना के चार नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इन चार केस में से एक गांव फतेहपुर (हापुड़), एक कोरोना मरीज हापुड़ के पक्काबाग, एक दुर्गा कॉलोनी हापुड़ तथा एक कोरोना मरीज तगासराय में मिला है।
जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर मैजिस्ट्रेटों की तैनाती कर सैनिटाइजेशन का कार्य शुरु कर दिया है और लोगों के चिकित्सीय परीक्षण की तैयारी शुरु कर दी है।























