हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित गांव शाहपुर जट के पास शनिवार की सुबह एक कार और रॉन्ग साइड आ रहे कैंटर की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान कार में सवार चार लोग घायल हो गए जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिजनौर के थाना व गांव नूरपुर का जीशान अपने परिवार के दानिश, शबाना और रुकैया के साथ कार में सवार होकर दिल्ली से अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था कि शाहपुर जट के पास एक कैंटर रॉन्ग साइड गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था। कार की सामने से आ रहे कैंटर से भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत में कार में सवार चार लोग घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























