हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने चार जुआरियों को दबोच लिया जिनके कब्जे से 1630 रुपए नकद, ताश के पत्ते बरामद हुए हैं.
बता दें कि शनिवार को सिंभावली पुलिस को सूचना मिली कि बक्सर निवासी वकार पुत्र खलील, इमरान पुत्र मोहम्मद अली, फारुख पुत्र अलीजान, मामचंद्र पुत्र सीताराम जुआ खेल रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने मौके से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और 13 जी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया.

























