👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गांव कलौंदा निवासी बुशरा की शादी के चार दिन बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मेरठ के अस्पताल में काफी हंगामा किया.
बता दें कि बुशरा की शादी 22 मार्च को खिवाई निवासी मेहताब के साथ हुई थी. शादी के अगले दिन ही विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे मेरठ ले गए जहां अस्पताल में भर्ती कराया. शादी के चार दिन बाद बुशरा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. विवाहिता की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया. मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर बवाल काटा. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711






























