हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार को कोरोना के 68 मामले सामने आए तो वहीं जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को कोरोना के 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया। कोरोना मरीजों की मृत्यु होने से परिवार में कोहराम मचा है। आपको बता दें शनिवार को कोरोना के 68 मरीज मिले जबकि 152 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे जबकि चार मरीजों ने दम तोड़ दिया।

























