👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल यानी शुक्रवार को होगा। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में हापुड़ डिपो की चार बसें लगाई गई है। हालांकि प्रथम चरण में गई छह बसें वापस लौट आई है। लखनऊ मार्ग पर चलने वाली इन चार बसों को भेजा गया है। यात्रियों को राहत दिलाने के लिए बरेली तक चलने वाली बस का संचालन फिलहाल लखनऊ तक किया जा रहा है। वही आपको बता दें कि हापुड़ डिपो की चार बसें प्रथम चरण के मतदान से पहले ही चुनाव ड्यूटी में लगाई गई थी जो अंतिम चरण का चुनाव संपन्न कराने के बाद ही लौटेगी। इस दौरान यात्रियों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























