सामिया गार्डन में गोली चलाने पर चार सगे भाइयों को जेल भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित सामिया गार्डन कालोनी में दो दिन पहले अंधाधुंध फायरिंग करने के आरोप में हापुड़ पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा व एक पिस्टल तथा कारतूस बरामद किए है।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान मौहल्ला करीमपुरा के अल्ताफ व आकील के रुप में की है। पुलिस आरोपियों के दो सगे भाई अजीम व नदीम को पहले ही जेल भेज चुकी है। यानि कि एक ही परिवार के चार सदस्य, जो सगे भाई है को सामिया गार्डन में फायरिंग करने के आरोप में जेल भेज चुकी है।
बता दें कि पैसों को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में कहासुनी हो गई और आरोपियों ने हत्या के इरादे से गोली चला दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच कर चार सगे भाइयों को जेल भेज दिया।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























