👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पूर्व मंत्री के घरेलू सहायक विनोद कुमार निवासी रिफ्यूजी कॉलोनी गढ़मुक्तेश्वर को पीटने के मामले में गढ़ कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विनोद कुमार के अनुसार वह राजनगर में स्थित पूर्व मंत्री के आवास पर काम करता है जो कि शुक्रवार की रात को स्याना रोड पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए गया था। वहां पहले से ही रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी शिवम, नीरज, रवि, अमित उसे देखकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
वीर जी मलाई चाप वाले लेकर आए हैं: नॉनवेज का स्वाद अब वेज में: 8266888248
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586































