नशे के चार बडे सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने डूहरी पैट्रोल पम्प के पास से चैकिंग के दौरान नशे के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से भारी मात्रा में करीब 5400 अवैध नशीली गोलियां बरामद की है।आरोपी जनपद गाजियाबाद के थाना विजय नगर के प्रताप विहार के सैफ अली,ईदुल,सिराजू व राबिद है।नशे के सौदागर गाजियाबाद से पिलखुआ इलाके में नशे की गोली बेचने आए थे कि पुलिस ने धर दबोचा।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811


























