हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में साइबर सेल और गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एटीएम बूथ में लोगों का एटीएम बदलकर उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने 10 एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल कार, 10,400 नकद बरामद किए हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम हरियाणा निवासी अक्षय उर्फ विक्की पुत्र दिलबाग सिंह, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली निवासी अजय पुत्र नफे सिंह, दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी सुमित कुमार पुत्र सतबीर सिंह तथा बलजीत पुत्र ऋषि पाल है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
गढ़ पुलिस और साइबर सेल पुलिस को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि एक गिरोह एटीएम बूथ के अंदर लोगों को अपनी बातों में उलझा कर भोली भाली जनता का एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकाल लेता है. इसके बाद पुलिस ने इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए जाल बिछाया और गढ़ के स्याना चौपला के पास से गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि यह अंतरराज्यीय गिरोह लोगों को अपनी बातों में उलझा लेता था जिनके द्वारा दिल्ली, हापुड़, मुरादाबाद और बिहार आदि में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर लाखों रुपए की ठगी की जा चुकी है. अक्षय पर छह मुकदमे, अजय पर तीन, सुमित पर तीन तथा बलजीत पर तीन मुकदमे दर्ज हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से एक लग्जरी कार, 10 एटीएम कार्ड, चार मोबाइल, 10 हजार 400 रूपए नकद बरामद किए गए हैं.
ये भी पढ़ेः- VIDEO: नामी किताब विक्रेता कब से बेच रहे थे अनाधिकृत प्रकाशन की किताबें?
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























