गौवध के चार आरोपी गैंगस्टर में गिरफ्तार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना धौलाना पुलिस ने गौवध के चार आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने थाने के मु0अ0सं0 243/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव तोडी का आकिल व गांव पिपलैडा के मोमिन अनीस व नफीस है।पुलिस आरोपियों की सम्पत्ति भी खंगाल रही है ताकि अवैध तरीके से एकत्र की गई सम्पत्ति को जब्त किया जा सके।
हापुड़ में हुआ अप्सरा साड़ीज का शुभारंभः 9997358158






























