👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गोकशी के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से एक जिंदा प्रतिबंधित पशु, चार अवैध छुरी, पशु कटान करने के उपकरण पुलिस ने बरामद किए हैं।
आपको बता दें कि धौलाना पुलिस बुधवार को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उसका सामना गोकशों से हुआ इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के नाम शौकीन, शाहरुख, बिलाल हैं जोकि गांव पिपलैड़ा के निवासी हैं। साथ ही पुलिस ने मुरादनगर के आदर्श कॉलोनी निवासी मोहम्मद फारुख को भी गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चार छुरी, एक प्रतिबंधित जिंदा पशु और पशु कटान में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए हैं।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249


























