
टोल पर मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने टोल टैक्स पर मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने वेगनर गाड़ी, घटना में इस्तेमाल गमछा भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हरियाणा के झज्जर क्षेत्र के थाना लाइन पर बहादुरगढ़ स्थित नई बस्ती निवासी विक्रम व गौतम कंकरवाल पुत्र सुभाष तथा सीताराम पुत्र वीर सिंह तथा नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के थाना बाबा हरिदास में स्थित सूरजपुर रोड कृष्ण कॉलोनी नजबगढ़ निवासी सुरेंद्र पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई है जिनके कब्जे से पुलिस ने वेगनर गाड़ी और घटना में इस्तेमाल गमछा भी बरामद किया है।
आपको बता दें कि मामला बुधवार का है जब टोल टैक्स पर किसी बात को लेकर यात्रियों व टोल कर्मियों में कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने मामले में तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की और आरोपियों को मेला रोड थाने से आगे चाय के खोखे के पास से गिरफ्तार किया है।
मोना ड्रीम गैलरी लाए हैं धमाकेदार ऑफर: स्पिन घुमाएं और गिफ्ट पाएं: 9927143205






























