हापुड़, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): जैन मिलन हापुड़ की एक बैठक मिलन के अध्यक्ष सुशील जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन मिलन के महामंत्री भुवन जैन ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 5जून को जैन मिलन का स्थापना दिवस मनाया जाए, जिससे जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन ऋतुराज तथा जैन मिलन के क्षेत्रिय पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाए। महिला जैन मिलन सुमित की अध्यक्ष नीतू जैन ने कहा कि जल्द ही मैक्स हास्पिटल दिल्ली के चिकित्सकों की एक टीम को बुलाकर जैन सन्त निवास जैन लोक में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। बैठक में जैन मिलन के उपाध्यक्ष पत्रकार सुरेश चन्द्र जैन, अकुर जैन, अनिता जैन आदि उपस्थित थे।
घर बैठे कराएं MAKEUP, DISCOUNT के साथ : 8218124225






























