हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मंडी पाटिया पर स्थित एक दुकान में चोरों ने शुक्रवार की रात को धावा बोल दिया और चालीस हजार रुपए की चोरी को अंजाम दिया। इस दौरान चोर दुकान में रखी नोटों की माला, सामान और नकद ले उड़े। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
दुकान के संचालक दिनेश ने बताया कि हापुड़ के मंडी पाटिया पर उसकी दुकान है जहां पर शादी का सामान, भगवान की पोशाक मिलती है। शनिवार की सुबह जब दिनेश दुकान पर पहुंचे तो दंग रह गए। उन्होंने देखा कि दुकान में रखा सामान बिखरा हुआ था। गल्ले का ताला टूटा हुआ था और नोटों की मालाएं गायब थी। दिनेश ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। दिनेश के मुताबिक चोर छत से दुकान में दाखिल हुए और गल्ले का ताला तोड़ दिया। इस दौरान चोरों ने 15 हजार रुपए की नकदी, दस-दस हजार वाली नोटों की दो मालाएं समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है।





























