👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस के एक मामले में पूर्व विधायक गजराज सिंह के बेटे सत्येंद्र सिंह उर्फ बॉबी को गिरफ्तार कर लिया है। बॉबी के खिलाफ 2022 में हापुड़ कोतवाली में चेक बाउंस का मुकदमा 138 एनआई एक्ट में दर्ज हुआ था। इसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सतेंद्र सिंह को गुरुवार को रेलवे रोड से गिरफ्तार कर लिया। हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिसबल के साथ पहुंचे जिन्होंने यह कार्रवाई की है।
























