पूर्व विधायक ने उठाया कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र बनवाने का मुद्दा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर के पूर्व भाजपा विधायक डॉ० कमल सिंह मलिक ने सोमवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचकर कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र न बनने के विषय में (एडीएम) अपरजिलाधिकारी संदीप कुमार से मिलकर उनको विषय संज्ञान कराकर ज्ञापन सौपा और डॉ कमल सिंह मलिक ने कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अग्रिम कार्रवाई को लेकर एडीएम से कहा कि कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र न होने की वजह से बच्चों को सरकारी या प्राइवेट नौकरी में बहुत परेशानी का सामना करना। 2019-22 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने समाज के जाति प्रमाण बनाए थे। अब वह प्रशासन फिर से मांग करते हैं कि कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाए यह उनका संवैधानिक अधिकार है। इस मौके पर दिनेश कोरी, चरण सिंह कोरी, पंकज कोरी, मुकेश कोरी, अधिवक्ता दीपक कुमार, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित पार्चा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700






























