हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पूर्व विधायक गजराज सिंह कांग्रेसियों के साथ मिलकर जिला क्लैक्ट्रेट पहुंचे जहां कई समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा और 22 सितंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का समय मांगा।
मंगलवार को पूर्व विधायक गजराज सिंह जिला क्लैक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन के जरिए पूर्व विधायक गजराज सिंह ने सीएम योगी के हापुड़ दौरे के दौरान कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के जरिए मुलाकात की मांग रखी साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपील की। साथ ही पूर्व विधायक ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो वो इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे। इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा, अमित कश्यप आदि साथी मौजूद रहे।
कांग्रेस की मांग है कि जिले में जल्द न्यायालय का निर्माण कराया जाए, पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की बेंच की मांग को पूरा किया जाए, शुगर मिलों पर किसानों के बकाया 300 करोड़ रुपए का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए, गन्ने दी एमएसपी को बढ़ाकर 400 रुपए किया जाए, किसानों को सस्ती दरों पर नलकूप के लिए बिजली उपलब्ध कराई जाए आदि।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390






























