पूर्व महिला चिकित्साधिकारी ने पति व जेठ पर लगाया संपत्ति हड़पने की कोशिश का आरोप












पूर्व महिला चिकित्साधिकारी ने पति व जेठ पर लगाया संपत्ति हड़पने की कोशिश का आरोप

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर स्थित सम्पत्ति को हड़पने की कोशिश का आरोप लगा एक वरिष्ठ महिला चिकित्सा अधिकारी ने अपने पति और जेठ पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पूर्व चिकित्सा अधिकारी मंजू शर्मा की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया है। मंजू शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी सास सुशीला शर्मा के नाम से रेलवे रोड पर संपत्ति खरीदी थी। आरोप है कि उनके पति दिनेश शर्मा ने अपंजीकृत वसीयत के आधार पर हाउस टैक्स में अपना नाम दर्ज कराया। दिनेश व उसके भाई देवेश ने सास की मृत्यु के बाद मृत ससुर के नाम को गवाह के रूप में चढ़ाया। शक होने पर वसीयत की सत्यता की जांच मेरठ अनुसंधान शाखा से कराई तो दस्तावेजों में कूट रचना की पुष्टि के संकेत मिले। शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो कोर्ट में अर्जी दी थी। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069







  • Related Posts

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) हापुड़ चैप्टर द्वारा शनिवार को सोसाइटी भवन, धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में एक महत्वपूर्ण मंथन बैठक का आयोजन किया गया।…

    Read more

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव श्यामपुर में कुछ ग्रामीणों ने बेसहारा गोवंशों को एक प्लॉट में बंद कर दिया था जिसके बाद राष्ट्रीय गौ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    छात्रों को वितरित किए काले जूते

    छात्रों को वितरित किए काले जूते

    सड़क हादसे में मृत्यु दिखाकर बीमा के करोड़ों हड़पने की साजिश में फरार कार चालक गिरफ्तार

    सड़क हादसे में मृत्यु दिखाकर बीमा के करोड़ों हड़पने की साजिश में फरार कार चालक गिरफ्तार

    कोठी के बाहर घूम रहे कोबरा को देख उड़े लोगों के होश

    कोठी के बाहर घूम रहे कोबरा को देख उड़े लोगों के होश

    हापुड़ निवासी ने हादसों में कमी लाने के लिए खम्भों पर लगाए रिफ्लेक्टर

    हापुड़ निवासी ने हादसों में कमी लाने के लिए खम्भों पर लगाए रिफ्लेक्टर
    error: Content is protected !!