
पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति पर भाजपा नेता के भाई को बंधक बनाने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति पर भाजपा नेता के भाई व रिश्तेदार को बंधक बनाकर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में अशोक पहलवान व उसके पुत्र आजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पिलखुवा के मोहन नगर निवासी रक्षित राघव ने बताया कि उसने धौलाना में जमीन खरीदी थी जहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति की भी जमीन है। रक्षित राघव ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार व भाजपा नेता अजीत तोमर के भाई वीरेश राणा के साथ अपनी फैक्ट्री पर पहुंचा था। इस दौरान कुछ लोग फैक्ट्री पर पहले से ही खड़े थे जिन्होंने उन्हें और वीरेश तोमर को फार्महाउस पर बंधक बना लिया और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर दोनों के साथ अभद्रता की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























