अधिक शुल्क वसूलने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने बंद कराई थी पार्किंग ठेके की प्रथा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में ब्रजघाट आने वाले श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शिकंजा कसा है। सादी वर्दी और निजी वाहन में पहुंचे एसपी ने ओवररेटिंग करने वाले कर्मचारियों को पकड़ लिया। आपको बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान भी ब्रजघाट पहुंचे थे और उनसे भी अवैध शुल्क वसूलने का मामला सामने आया था। इसके बाद उन्होंने गंगानगरी में नगर पालिका स्तर से पार्किंग ठेके को छोड़े जाने वाली प्रथा को बंद कर दिया था। दरअसल उन दिनों वह मेरठ की एक सपा नेता के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे। अवैध वसूली होने पर उन्होंने इस प्रथा को बंद करा दिया था लेकिन पार्किंग का ठेका फिर से देना शुरू हुआ और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही नगर पालिका ने वाहनों की पार्किंग के लिए जो स्थान चिन्हित किया है उसके अलावा भी यदि किसी अन्य क्षेत्र में वाहन खड़ा किया जाता है तो उससे भी अवैध वसूली की जा रही थी।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

































