👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिले में हापुड़ पैरा ओलंपिक एसोशिएशन का गठन किया गया है जिसका उद्देश्य पैरा एथलेटिक को बढ़ावा देना है। एसोसिएशन को मान्यता यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोशिएशन के अध्यक्ष कविंदर् चौधरी तथा महा सचिव डॉ विपिन गुप्ता द्वारा प्रदान की गयी है। हापुड़ पैरा ओलंपिक एसोशिएशन के नव नियुक्त पदाधिकारीयो के नाम व पद इस प्रकार है-डॉ आयुष सिंघल को अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। वहीं, रोहन सिंघल (उपाध्यक्ष) रविंद्र सिंह (उपाध्यक्ष), कपिल त्यागी (सरक्षक), अमित नागर (महा सचिव), आकाश दत्त शर्मा (उप सचिव), देवेंद्र नाथ गौड़ ( कोषाध्यक्ष), नवीन सचदेवा ( सदस्य) को नियुक्त किया गया है।
हापुड़ में हुआ अप्सरा साड़ीज का शुभारंभः 9997358158

























