हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मां मंसा देवी मंदिर हापुड में शनिवार को राष्ट्रीय श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित संदीप अवस्थी बाबा एवं दुर्गेश शास्त्री ने की। उन्होंने कहा इस सभा का उद्देश्य गरीब वंचित लोगों की सहायता, गरीब कन्याओं का विवाह अपनी भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य यह राष्ट्रीय सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा करेगी। पंडित संतोष अवस्थी ने कहा यह राष्ट्रीय सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा सनातन भक्तों को अपने संस्कारों के विषय में बताएगी। आज हम अपने संस्कारों को भूलते जा रहे हैं और विदेशी संस्कृति को अपनाते जा रहे हैं। इसका कारण है पतन प्रत्येक मानव को अपने धर्म का अपने संस्कृति का ज्ञान होना परम आवश्यक है। पंडित विकास शर्मा ने कहा राष्ट्रीय श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा का रजिस्ट्रेशन होना परम आवश्यक है। इससे कर्मकांड एवं ज्योतिष कार्य करने वाले ब्राह्मण बंधु एकजुट होकर कार्य करेंगे और समाज में अच्छा संदेश जाएगा। इस अवसर पर पंडित संदीप अवस्थी बाबा मिथिलेश अवस्थी प्रेम प्रकाश मिश्रा दुर्गेश शास्त्री संदीप शास्त्री विकास शर्मा पंडित विनोद शर्मा शास्त्री बृजेश तिवारी लव कुश शास्त्री नितेश स्वास्थ्य श्रीकांत शर्मा छैल बिहारी जगन्नाथ अवस्थी पंडित रोहित कृष्ण शास्त्री धनंजय तिवारी शैलेंद्र शास्त्री विवेक शास्त्री विद्वान आचार्य पंडित प्रेम प्रकाश मिश्रा जी ज्योतिष आचार्य पंडित विवेक कृष्ण शास्त्री आदि उपस्थित रहे।
99 स्टोर मिनी मॉल से 99 में खरीदें अधिकांश सामान: 81918 20867


























