हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान संघ जनपद हापुड़ का किसान सम्मेलन रविवार को नक्का कुंआ गढ़मुक्तेश्वर में सम्मपन हुआ। किसान सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष अश्वनि त्यागी ने की तथा संचालन राज सिंह चौहान ने किया। किसान सम्मेलन में इंद्रजीत सौलंकी को जिलाध्यक्ष, प्रदीप सिंह भाटी को जिला महामंत्री सर्वसम्मति से चुन लिया गया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सौलंकी ने कैलाश सिंह व यशवीर राघव को उपाध्यक्ष, महक सिंह अधाना का सहमंत्री, शेखर तोमर को सहमंत्री, कार्यालय मंत्री संजीव शर्मा, युवा प्रमुख सोनू चौहान, प्रचार मंत्री सतेंद्र सिसोदिया, विद्युत प्रमुख सुरेंद्र यादव, जेविक प्रमुख बौनराज, बीज प्रमुख नीटू सिरोही, गन्ना प्रमुख धर्मेंद्र राणा, राजस्व प्रमुख शिवराज त्यागी, सह प्रचार मंत्री दुर्वेश बनाए गए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

























