जनपद मे परिवाद समिति का गठन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):महिलाओं को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण/प्रतिषेध / प्रतितोष) के प्रभावी क्रियान्वयत हेतु जिलाधिकारी हापुड़ के अनुमोदन उपरान्त स्थानीय परिवाद समिति का निम्नवत गठन किया गया है
श्रीमती सरिता गुप्ता को अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह तहसील गढ़मुक्तेश्वर को सदस्य,श्रीमती डा० स्वाति गर्ग को सदस्य,श्रीमती पिंकी त्यागी को सदस्य जिला प्रोबेशन अधिकारी को सदस्य नियुक्त किया गया है।
उपरोक्त गठित समिति कार्यस्थलों पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध/निवारण) से सम्बन्धित अधिनियम, 2013 की धारा 6 एवं 7 के अन्तर्गत स्थानीय परिवाद समिति के रूप में कार्यालय में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा 90 दिवस के भीतर निस्तारित करेंगे।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065



























