👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव खिलवाई के जंगलों में वन विभाग की टीम ने तेंदुए और शावक को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है जिससे तेंदुआ पकड़ा जा सके.
बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर के गांव झड़ीना के बाद खिलवाई में तेंदुए और शावक के पंजे के निशान मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है. गांव वाले दहशत में जी रहे हैं. खेत पर आना जाना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में वन विभाग की टीम ने खिलवाई के जंगलों में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है.






























