हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का वन विभाग अवैध रूप से आम की लकड़ी की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में वन विभाग ने हापुड़ की जरौठी रोड पर सोमवार की रात आम की लकड़ी से भरे एक ट्रक को पकड़ा जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच उसकी नजर आम की लकड़ी से भरे एक ट्रक पर पड़ी जिससे अधिकारियों ने कागजात मांगे तो चालक कागज़ नहीं दिखा पाया जिसके बाद विभाग ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।
हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल ने बताया वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि आम की लकड़ी से भरा एक ट्रक जरौठी रोड पर जा रहा है। ऐसे में उन्होंने ट्रक के चालक से कागजात मांगे तो वह कोई कागज नहीं दिखा पाया जिसके पश्चात उन्होंने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि इससे पहले भी 17 मई की रात को वन विभाग की टीम ने ततारपुर से एक और जरौठी रोड से एक आम की लकड़ी से भरे ट्रक को पकड़ा था जिन्हें कब्जे में लेकर कार्रवाई की थी।
मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…
Read more



























