
पैसों के लालच में स्कूली छात्रों की जान के साथ खिलवाड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कुछ लोग पैसों के लालच में स्कूली छात्रों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। नन्हे-मुन्ने बच्चे स्कूल से आ रहे थे जोकि ई-रिक्शा के पीछे बैठकर जाते हुए दिखाई दिए जो कि नियमों का उल्लंघन है। ऐसे में बच्चे का संतुलन बिगड़ने पर हादसा भी हो सकता है। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर खींचा है।
आपको बता दें कि हापुड़ के जवाहरगंज के पास एक ई-रिक्शा के पीछे दो छात्र कुछ इस तरह बैठकर जाते हुए दिखाई दिए। अपनी जान को जोखिम में डालकर बच्चे यात्रा कर रहे थे। बच्चे भी काफी छोटे हैं। मामले में विभाग को संज्ञान लेना चाहिए।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























