दीपक बेकरी व पिज्जा हट से लिए गए खाद्य पदार्थों के सैम्पल
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने क्रिसमस पर्व के दृष्टिगत 23 दिसम्बर-2022 को जनपदीय टीम जिसमें शिवदास सिंह,संदीप कुमार, सौरभ सोनी खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित थे, द्वारा महेन्द्र श्रीवास्तव सहायक आयुक्त(खाद्य)-II के पर्यवेक्षण एवं सतीश कुमार,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में प्रवर्तन कार्यवाही करते
हुए दीपक बेकरी आवास विकास मेरठ रोड हापुड से केक,क्रीम,चोकलेट पेस्टी का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया है एवं पिज्जा हट दिल्ली रोड हापुड से चिल्ली फ्लेक्स, चोको लावा केक,टोमेटो सोस,गेहूँ का आटा,पनीर,स्पाईस मिक्स मसाला का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया है। इस प्रकार कुल 09 नमूने संग्रहित किये गये ।उपरोक्त सभी नमूनो को वास्ते जाँच खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























