
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ जिला अधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्यवाही की है। जनपद के दो बड़े मेडिकल कालेज की कैंटीनों पर खाद्य विभाग ने छापेमार कार्रवाई की। सरस्वती मेडिकल कॉलेज और पिलखुवा स्थित रामा मेडिकल कॉलेज की कैंटीनों से खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपलिंग की है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि मौके से शाही पनीर, हल्दी पाउडर, अरहर की दाल के नमूने लिए जिन्हें लेब भेजा जाएगा जिसकी रिपोर्ट आने पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।























