खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 54 लाख रुपए का खाद्य तेल किया सीज










खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 54 लाख रुपए का खाद्य तेल किया सीज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद हापुड़ में चार प्रतिष्ठानों से 54 लाख रुपए कीमत का 32,516 लीटर खाद्य तेल सीज किया। इन नमूनों को प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कई जिलों से सोमवार को आए 16 अधिकारियों की चार टीमों ने चार इकाइयों पर पहुंचकर नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अपर आयुक्त प्रशासन रेखा सिंह चौहान के नेतृत्व में चार इकाइयों से नमूने लिए। धौलाना मसूरी रोड पर स्थित वान्या पाम तेल से तीन नमूने लिए गए। मिलावट के शक में 6.68 लाख रुपए कीमत का 5,180 लीटर खाद्य तेल सीज किया गया। यूपीएसआईडीसी में स्थित केएल आयल से सात नमूने लिए गए। मिलावट के शक और गंदगी मिलने पर 32.2 लाख रुपए कीमत का 15,345 लीटर खाद्य तेल सीज किया गया। हापुड़ के किशनगंज में स्थित जेएन आयल से चार नमूने लिए गए। मौके पर 14.7 लाख रुपए कीमत का 11,975 लीटर खाद्य तेल सीज किया गया। इसी के साथ हापुड़ की अन्य तेल मिल से सोयाबीन रिफाइंड तेल के दो, पैकिंग मैटेरियल का एक नमूना लिया गया। साथ ही 2,803 रुपए कीमत के 16.40 किलो खाद्य तेल को भी सीज किया गया।

Admission open (2025-26)

S.A International School

Call- 9258003065

Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com








  • Related Posts

    पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा

    🔊 Listen to this पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर…

    Read more

    मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

    🔊 Listen to this मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने स्वर्ग आश्रम रोड पर भाजपा नेता के पुत्र समेत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा

    पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा

    मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

    मिठाई की दुकान पर हुई कहासुनी के दौरान चली गोली, एक घायल

    मिठाई की दुकान पर हुई कहासुनी के दौरान चली गोली, एक घायल

    पिछड़ा वर्ग आयोग ने बीएसए को किया तलब

    पिछड़ा वर्ग आयोग ने बीएसए को किया तलब

    उड़ान युवा फाउंडेशन द्वारा प्रथम सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

    उड़ान युवा फाउंडेशन द्वारा प्रथम सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

    27 फरवरी से तीन मार्च तक होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन

    27 फरवरी से तीन मार्च तक होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन
    error: Content is protected !!