
दूध से भरे वाहन को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ा, पूछताछ के बाद छोड़ा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर दूध से भरी एक गाड़ी को पकड़ा। इसके बाद टीम ने वाहन चालक से जरूरी पूछताछ की और कागजी कार्रवाई की। इसके बाद वाहन को छोड़ दिया गया। हालांकि मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग के DO का कहना है कि नियम अनुसार सैंपलिंग की कार्रवाई भी की जानी थी।
मामला मंगलवार का है जब हापुड़ की दिल्ली रोड पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम खाद्य पदार्थों से लदे वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी उसने दूध से भरे एक वाहन को रूकने का इशारा किया और चालक से जरूरी पूछताछ कर कार्रवाई की। इसके बाद वाहन को छोड़ दिया और वाहन आगे की ओर बढ़ गया।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343






























