हापुड़ के कांग्रेसियों ने लॉकडाउन 2.0 के 9वें दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए राहत सामग्री व भोजन के पैकेट मलिन बस्तियों में जाकर वितरित किए। राहत सामग्री बनवाते व वितरित करते समय सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया और मास्क व ग्लब्स पहनकर ही गरीब लोगों को खाने के टिफिन उपलब्ध कराए गए। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस सेवादल की वॉलंटियर्स टीम देश में लॉकडाउन वाले दिन से ही निरन्तर गरीबों व जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रही है। हर गरीब व्यक्ति,मजदूर व रिक्शाचालक को खाना पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही कोरोना संकट के समय अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले सफाईकर्मी,स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी जैसे कर्मवीर योद्धाओं को भी राहत सामग्री पहुंचाने का भी काम शहर कोंग्रेस कमेटी निरन्तर कर रही है।
शहर में लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने वालों में शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,नरेश भाटी, विक्की शर्मा, निखिल वत्स, अंकित शर्मा आदि का सहयोग रहा।


























