👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही जनपद हापुड़ की विभिन्न टीमों ने अपने कार्य को अंजाम देना शुरु कर दिया है। शनिवार को चुनाव प्रचार सामग्री हटाई गई तो रविवार को उड़न दस्ता टीम ने अपने-अपने क्षेत्र में वाहनों की चैकिंग की। हापुड़ विधानसभा क्षेत्र-59 की उड़न दस्ता टीम ने रविवार को मेरठ रोड, किठौर रोड तहसील चौपला तथा ततारपुर ओवर ब्रिज के पास वाहनों की चैकिंग की। उड़न दस्ता प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि प्राईवेट वाहनों के साथ-साथ एम्बुलैंस, स्कूल बस व दुपहिया वाहनों की चैकिंग की जा रही है। वाहन चैकिंग का उद्देश्य कालेधन व शराब तथा अवैध वस्तुओं का परिवहन पकड़ना है।

























