हापुड़, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): एस एस वी इंटर कालेज में बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव में झंडा गीत कार्यक्रम आयोजित किया गया ।समारोह के मुख्य अतिथि एन सी सी के कमांडिंग अफसर कर्नल अजय कोहली ने कहा कि एन सी सी के माध्यम से छात्रों में अनुशासन तथा देशभक्ति की भावना जागृत की जा रही हैं। आजादी के अमृत महोत्सव में हम उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दे जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।
कालेज प्रबध समिति के प्रबंधक सुधीर कुमार अग्रवाल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में सभी छात्र 13 से 15अगस्त के मध्य अपने घरों पर तिरंगा लगायें तथा विभिन्न आयोजनों में भाग लेकर देशभक्ति की भावना जागृत करे।कालेज प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में लेफ्टिनेंट डा कपिल बिसला, मेजर दुर्योधन सिह, सूबेदार सचिन व इन्द्रपाल, बिष्णु दत्त शर्मा, डा हरीश चौहान, सोमेनदर सिंह भारत भूषण वत्स सहित समस्त कालेज स्टाफ उपस्थित रहा।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
























