हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोहरे की वजह से रेलवे विभाग में पांच ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। 05909 डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक जबकि वापसी की 05910 लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 4 दिसंबर से रद्द रहेगी, ट्रेन नंबर 04674 अमृतसर से जयनगर चलने वाली शहीद एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द की गई है, वहीं जयनगर से अमृतसर तक चलने वाली शहीद एक्सप्रेस को 4 दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए रद्द किया गया है। इसके अलावा लखनऊ मेरठ सिटी इंटरसिटी को भी 2 दिसंबर से 1 मार्च तक और 01818 मेरठ सिटी लखनऊ जाने वाली राज्यरानी के संचालन को भी रेलवे ने रद्द कर दिया है। नौचंदी एक्सप्रेस के फेरे को भी विभाग ने कम किया है इस ट्रेन को 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक एक दिन संचालित किया जाएगा। कोहरा पड़ने के चलते ट्रेनें लेट हो जाती हैं जिसके चलते पांच ट्रेनें रद्द की गई हैं।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041





























