
इंस्पायर अवार्ड में हापुड़ से चयनित पांच छात्रों को राज्य स्तर पर चयन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):इंस्पायर अवार्ड में जनपद हापुड से राज्य स्तर पर पांच छात्रों के चयन पर स्कूल में खुशी की लहर है।
इंस्पायर अवार्ड हेतु परिषदीय, मान्यता प्राप्त, माध्यमिक विद्यालयों से आनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके अनुसार परिषदीय विद्यालयों से छात्रों ने अपने नवाचारी सोच से मॉडल ऑनलाइन सबमिट किए एवं प्रथम चरण का 05 मार्च 2025 को परिणाम जारी हुआ और जनपद के कुल 51 बच्चों का चयन, बच्चों के मॉडल एवं लेखन के आधार पर किया गया। चयनित 51 बच्चों में से परिषदीय विद्यालयों के 30 बच्चों ने बाजी मारी। सभी 51 बच्चों को स्टेट लेवल पर मॉडल बनाकर प्रतिभाग करने के लिए ₹10000 की धनराशि मिली। जिनमें से बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने रूपये दस हजार धनराशि से अपने अपने गाइड शिक्षकों के मार्गदर्शन में मॉडल तैयार करते हुए 31 जुलाई-2025 को जिला स्तरीय प्रदर्शनी डी० ए० वी० इंटर कॉलेज बुलन्दशहर में प्रतिभाग किया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी भारत सरकार द्वारा नामित जूरी सदस्यों के जारी परिणाम के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग से दो बच्चों का एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से तीन बच्चों का मॉडल स्टेट लेवल पर प्रतिभाग करने के लिए चयनित हुआ है।चयनित मॉडल बेसिक शिक्षा विभाग के कम्पोजिट विद्यालय ढ़ाना विकास क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर से कार्तिक एवं गाइड शिक्षक रूमी बादल एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय भटियाना से रितिक एवं गाइड शिक्षक मौहम्मद इस्माइल विकास क्षेत्र हापुड़ है। सभी बच्चों एवं गाइड शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी पंकज चतुर्वेदी एवं राज्य संदर्भदाता सदस्य सोहनवीर सिंह के नेतृत्व में प्रतिभाग किया और सफलता हासिल की। स्टेट लेवल पर चयनित होने से सभी बच्चों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है और जनपद स्तरीय अधिकारियों ने चयनित बच्चों को और सभी प्रतिभाग करने वाले बच्चों एवं गाइड शिक्षकों को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दीं हैं।
योजना का उद्देश्य इंस्पायर अवार्ड योजना का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























