हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शुक्रवार को पांच दरोगाओं और दो निरीक्षकों के तबादले कर दिए। दीपक भूकर ने एसएसवी चौकी प्रभारी दरोगा राहुल कुमार को चुनाव सेल भेजा है। वाचक अपर पुलिस अधीक्षक दरोगा वासुदेव सिंह को एसएसवी चौकी प्रभारी बनाया गया है। चौकी प्रभारी समाना कपूरपुर दरोगा प्रकाश चंद्र को थाना बाबूगढ़ भेजा गया है। बहादुरगढ़ थाने में तैनात दरोगा नितिन वर्मा को कपूरपुर की समाना चौकी का प्रभारी बनाया गया है। थाना हापुड़ नगर में तैनात दरोगा ज्ञान सिंह को बृजनाथपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी के साथ निरीक्षक आशीष कुमार को थाना हापुड़ देहात तथा निरीक्षक शैलेश यादव को थाना सिंभावली भेजा गया है।
मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…
Read more



























