हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस व एस.ओ.जी. टीम ने संयुक्त रुप से लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरोह के सरगना व एक महिला सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों के गिरोह से पुलिस ने 6 लाख रुपए मूल्य के जेवर, एक बाइक, एक आटो व हथियार बरामद किए है। पकड़े गए लुटेरों ने एनसीआर क्षेत्र मे आतंक मचा रखा था।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने रविवार को हापुड़ में पत्रकारों को बताया कि गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को सूचना मिली थी कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए गढ़ के जंगल में एकत्र हो रहे है। पुलिस ने सूचना को सटीक मानकर गढ़ पुलिस व एस.ओ.जी. टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए बदमाशों को जा घेरा और मौके से एक महिला सहित पांच लुटेरों को दबोच लिया, जिसमें गिरोह का सरगना भी शामिल है।
पकड़े गए बदमाशों में मेरठ का अमित, सुमित व अंकित तथा जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी का आसिफ व महिला ईला है। जो घुमंतु जाति के है। लुटेरे वारदात वाले इलाके में ही डेरा डालकर रहते है। पुलिस ने लुटेरें के गैंग से 6 लाख रुपए के जेवर, तमंचे, एक बाइक, एक आटो व छुरे बरामद किए है।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान लुटेरों ने थाना गढ़मुक्तेश्वर, मेरठ, बुलंदशहर, सिम्भावली क्षेत्र व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में हुई लूटपाट की अनेक घटनाओं में हाथ स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि बदमाशो का लक्ष्य जिस क्षेत्र में लूटपाट करना होता था वे उस क्षेत्र के जंगल में डेरा डालकर रहते है। गिरोह का सदस्य जिनमें महिलाएं भी शामिल है, इको गाड़ी या आटों में बैठाकर यात्री को ले जाते है और लूटपाट करने के बाद यात्री को जंगल में छोडकर भाग जाते है। दिन में महिलाएं घरों में भीख मांगकर रैकी करती है और फिर गिरोह के सदस्य रात को लूटपाट करते है।
वाहनों में जीपीएस न होना चोरों के लिए फायदेमंद सौदा, लगवाने के कॉल करें: 8979003261
























