👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पांच राष्ट्रीय पक्षी मोरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जबकि तीन मोर घायल हो गए। वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है। मामला हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव चितौली का हैं जहां खेतो में पांच मोर मृत और तीन बेहोश मिले। खेत के आसपास रहने वाले लोगों ने मोरों के शवों को देखा जिसे देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए।
खबर गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़ पड़े। जिसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मृत मोरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बेहोश मोरों का इलाज शुरु कर दिया। वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है।
Men’s Wear पर 50% तक की छूट, एक आकर्षक उपहार, 9927143205



























