
जम्मू कश्मीर में तैनात फौजी से पांच लाख हड़पे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर तीन आरोपियों ने फौजी से पांच लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी विपिन ने बताया कि भारतीय थल सेना में जम्मू कश्मीर में तैनात है। गाजियाबाद के गांव किल्होड़ा निवासी बदन सिंह, सोनवीर और ओमपाल से जमीन खरीदने का सौदा हुआ था। नगर पालिका में 109 वर्ग गज जमीन ₹8000 प्रति गज के हिसाब से खरीदनी थी। विपिन ने 16 जुलाई 2021 से 4 अगस्त 2021 के बीच तीन चेक और ₹500000 नकद जमीन का बयाना दिया था। आरोपियों ने रुपए हड़प लिए और धोखाधड़ी की। उसके बाद पिलखुवा पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























