
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर चौधरी में चोरों ने रात के समय जामुन के पांच पेड़ काटकर चोरी कर लिए। पीड़ित बाग स्वामी अरुण कुमार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अरुण कुमार ने बताया कि उसका आम का बाग गांव के जंगल में स्थित है। इसमें जामुन के फलदार पेड़ भी शामिल है। सुबह जब वह बाग में पहुंचे तो उन्हें पेड़ों की चोरी की जानकारी मिली। इससे पहले भी उनके बाग से कई बार पेड़ काटकर चोरी किए जा चुके हैं। अरुण कुमार ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926
























