👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर को तीर्थ नगरी के नाम से भी जाना जाता है लेकिन कुछ शरारती तत्व इसे बदनाम करने पर तुले हैं। शुक्रवार की शाम को गढ़मुक्तेश्वर के एसडीएम प्रहलाद सिंह, नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर ईओ संजीवन राम यादव कार्तिक पूर्णिमा शहरी मेले में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे थे कि इसी बीच उनकी नजर गंगा तट पर शराब के साथ हंगामा करते पांच युवकों पर पड़ी जिन्हें पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार तलाशी लेने पर इनके पास से देशी शराब के पव्वे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने हिरासत में लिए गए सुरेंद्र, मुकेश, सोनू, आकाश व सुरेंद्र के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।






























