हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पांच ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट कार्य करने पर कुल मिलाकर 32 लाख रुपए की धनराशि मिली है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है।

वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों में बदरखा को प्रथम पुरस्कार मिला है। पंचायत को 11 लाख की धनराशि मिली है। दूसरे स्थान पर रही खिलवाई ग्राम पंचायत को नौ लाख, तीसरे स्थान पर रही पीरनगर सूदना को छह लाख रुपए, चतुर्थ पुरस्कार हासिल करने वाली धनपुरा को चार लाख रुपए तथा पंचम पुरस्कार हासिल करने वाली मुक्तेश्वरा को दो लाख रुपए की धनराशि मिली है। इस धनराशि को कांजी हाउस की मरम्मत व रखरखाव, गौशाला तरल अपशिष्ट पदार्थ प्रबंधन से संबंधित कार्य आदि पर खर्च किया जाएगा।
पिज़्ज़ा पेटीज समेत 30 तरह की पेटीज : 9105807749





























