
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पांच फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की गई है। इन फैक्ट्रियों पर करीब ढाई लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। खुले में निर्माण कार्य करने वाली फैक्टट्रियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध क्षतिपूर्ति की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में पांच फैक्ट्री पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई से खुले में निर्माण कार्य करने वाली इन फैक्ट्री के संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल है।
मेसर्स श्याम टेक्सटाइल सेंटर प्लॉट संख्या-सी-85 फेज-3, एमजी रोड औद्योगिक क्षेत्र, सलमान मलिक प्लॉट संख्या-सी-74, फेज-3, एमजी रोड औद्योगिक क्षेत्र, मेसर्स वीके एसोसिएट्स खसरा संख्या-214 हसनपुर, करमवीर सिंह, प्लॉट संख्या- 01 देहरा औद्योगिक क्षेत्र, मैसर्स मीनाक्षी एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड प्लॉट संख्या-21 खसरा संख्या-1868, देहरा औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। इन पर 50-50 हजार के हिसाब से ढाई लाख का जुर्माना लगाया गया है।





























