इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की जरौठी रोड पर स्थित इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजूकेशन एंड मैनेजमेंट में आयोजित स्काउट गाइड शिविर का समापन हो गया। शिविर में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जहां प्रतिज्ञा, स्काउट का इतिहास, नियम आदि के बारे में भी बताया गया। समापन के दिन कल्चरल कार्यक्रम का आयोजन किया गया और एक्टिविटी भी कराई गई। कोच मोहित कुमार ने बताया कि स्काउट एंड गाइड के शिविर में लगभग 75 छात्रों ने हिस्सा लिया जिन्हें बताया गया कि कड़ी से कड़ी स्थिति में किस तरह निपटा जा सकता है? किस तरह चुनौती का सामना किया जा सकता है? इसी के साथ जंगली जानवर का सामना कैसे करें? आग लगने पर कैसे बचाव करें? इन सभी की भी छात्रों को ट्रेनिंग दी गई है।
कॉलेज की प्रिंसिपल भारती गुप्ता ने बताया कि छात्रों ने बड़े ही उत्साह के साथ शिविर में हिस्सा लिया।
18 दिसंबर से शुरू हुआ पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का 22 दिसंबर को समापन हो गया जहां छात्रों को राज्यों के अनुसार कुल छह टीमों में बाँटा गया। पेट्रोल 1 ने पंजाब, पेट्रोल 2 ने गुजरात, पेट्रोल 3 ने हरियाणा, पेट्रोल 4 ने केरल, पेट्रोल 5 ने महाराष्ट्र, पेट्रोल 6 ने उत्तर प्रदेश को रिप्रेजेंट किया जिसका उद्देश्य सभी को राज्यों की संस्कृति से अवगत कराना था। स्काउट शिविर कैंप में छात्रों ने काफी कुछ सीखा और प्रथम पुरस्कार पेट्रोल 1 की टीम ने जीता जिसमें आंचल, सिमरन, साक्षी, हर्ष, विक्रम, कित, सनी, करण, प्रियंका, राधा, पायल, सुरभि शामिल थे। शिविर के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457









  • Related Posts

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…

    Read more

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

    Read more

    You Missed

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

    लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

    लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

    गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

    गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

    “एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

    “एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”
    error: Content is protected !!